नागपुर:- शुक्रवार दी 25 जून को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्य नागपुर द्वारा एवं नागपुर के महापौर श्री दयाशंकर तिवारी के हाथों से लोकतंत्र सेनानी संघ के नागपुर जिला अध्यक्ष श्री अन्नाजी राजेधर का 25 जून 1975 आपातकाल दिन की याद में “आणिबानी” २५ जून १९७५ का स्मृतिचिन्ह और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा बिना किसी सूचना के आपातकाल सम्पूर्ण देश में लगाया गया था या यूं कहिये की थोपा गया था ये दीन भारत देश के इतिहास में काले दिन के नाम से याद किया जाता है। आपातकाल के विरोध आंदोलन में अन्नाजी राजेधर प्रत्यक्ष रूप शामिल रहे उन्हें 21 महीनों तक कारावास भोगना पड़ा उनके इस संघर्ष को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्य नागपुर द्वारा उन्हें सम्मानित कर कृतज्ञता व्यक्त की।