- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : जन्मदिन पर बुके का बहिष्कार नोटबुक का किया स्वीकार

जन्मदिन पर बुके का बहिष्कार नोटबुक का किया स्वीकार

नागपुर समाचार : सामाजिक धार्मिक शैक्षणिक एवं मानव सेवा के लिए अग्रणी संस्था सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा का आज जन्मदिन अलग तरीके से कार्यकर्ताओं ने मनाया जिसमें कोटेचा ने सभी को पूर्व में ही सूचित कर दिया था कि कोई भी जन्मदिन के अवसर पर बुके ना लाए उसकी जगह नोटबुक जितनी आपकी शक्ति हो उतने लाए और यह जमा होने वाले सभी नोटबुक को मनपा की स्कूलों में या गरीब बस्तियों में बांटे जाएंगे और आश्चर्य की बात यह है कि दिनभर में करीब 12000/-₹ की नोटबुक एकत्रित की गई। जो जल्द ही मनपा की स्कूलों में वितरित की जाएगी। 

कार्यक्रम में प्रमुखता से उपमहापौर मनीषा धावडे, नगर सेविका दिव्य घुरडे, पूर्व नागपुर भाजपा के अध्यक्ष संजय अवचट, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकजसिंग, पोलिस मित्र समिति उपाध्यक्ष रजनी भोसले, भाजयुमो पूर्व नागपुर अध्यक्ष सनी राउत, पूर्व नगर सेवक महेंद्र राऊत, हितेश जोशी, जैन समाज के वरिष्ठ सतीश पेंढारी, प्रशांत मानकर उपस्थित थे। उपमहापौर ने इस प्रकार जन्मदिन मनाने पर सुभाष कोटेचा की एवं कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष केतन सेठिया, सचिव गणेश रेड्डी, विजय खंडारे, प्रीतम बोकडे, अक्षय बेलसरे, हेमंत नन्दनवार, नम्रता बांडेबुच्चे, आशा बोरकर चांदनी हसानी, मनोज पालीवाल ने अथक प्रयास किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *