नागपुर में दिखा दुल्हन का अलग ‘स्वैग’, बाराती हैरान
नागपूर समाचार : नागपुर में एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसमे दुल्हन का स्वैग देख बाराती भी हैरान रह गए, आमतौर पर शादी में दुल्हा, घोड़ी पर सवार होकर, बारात लेकर पहुँचता है.. लेकिन नागपूर मे एक अनोखी शादी हुई, जहा दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर पहुंची।
यहाँ दुल्हन का अपना ही स्वैग नज़र आया, दुल्हन आँखो पर काला चस्मा और घोड़ी पर बैठकर, नाचते हुए शादी के मंडप पर पहुंची, दुल्हन का नाम डॉली राउत है जिसकी शादी 30 नवंबर, 2021 को आशीष शिंदे से हुई, आशीष महाराष्ट्र के भंडारा जिले के ही रहने वाले है, वो शादी के लिए मैरिज हॉल में पहले ही पहुंच गए उसके बाद दुल्हन इस तरह से घोड़ी पर बैठ नाचते हुए शादी के मंडप तक पहुंची।
यहाँ दुल्हन डॉली राउत घोड़ी पर सवार थे और उसके माता पिता किसी बाराती की तरह नाचते हुए शादी के मंडप तक पहुंचे, जहा दूल्हा और बाराती इनकी अगुवानी करने के लिए मौजूद थे।
डॉली की मां रजनी राउत का कहना है की आमतौर पर दूल्हे ही घोड़ी पर बैठक बारात लेकर आते है लेकिन मेरी बेटी डॉली की ये इच्छा थी की वो घोड़ी में बैठक बारात लेकर जाएं, सकी ये चाहता ही हम लोगो ने पूरी की है।